बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस की हैंडबॉल टीम अंतर जनपदीय राज्य प्रतियोगिता में उपविजेता रही। जवानों के शानदार प्रदर्शन के बूते बागेश्वर की टीम पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची। वापस लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
रुद्रपुर में चार से छह अक्टूबर तक आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बागेश्वर पुलिस की टीम हैंडबॉल के फाइनल में पहुंची। फाइनल में 46वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही। लौटने पर एसपी मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने पर उपविजेता टीम की पीठ थपथपाई। इस दौरान टीम मैनेजर भूपेश पांडे, कोच भगत पांगती, जगदीश बिष्ट, अमित देवरानी, पंकज देउपा, शिव शंकर जोशी, त्रिलोक बिष्ट, भरत नेगी, विपिन कंबोज, हृदयेश परिहार, अनिल टम्टा आदि थे।