फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने गांधी जी के 150 जयंती वर्ष पर निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष पखवाड़ा के तहत शनिवार को नगर में पदयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


पदयात्रा कोतवाली स्थित गांधी जी की मूर्ति शुरू होकर ऐतिहासिक नुमाईशखेत स्थित स्वराज भवन तक निकली। इस मौके पर हुई गोष्ठी में गांधी जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, दीपा आर्या, कुंदन परिहार, प्रकाश साह, महेश खेतवाल, कैलाश गढ़िया, मनोज ओली, नीमा धपोला, गिरीश खेतवाल, जीवंती कांडपाल, खड़क टंगड़िया, विमला कपकोटी, धीरज परिहार, मोहन सिंह और संजय परिहार थे। उधर भाजपा कपकोट के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि कार्यकर्ता आठ अक्तूबर को लोनिवि के कपकोट स्थित डांक बंगले से पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें