फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी शामा गांव की वृद्धा ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के सुदूरवर्ती शामा गांव मेें बुधवार को सुबह अंगीठी से आग सेंक रही एक वृद्धा बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार कपकोट थाना क्षेत्र के शामा गांव निवासी चंद्रा देवी (80) पत्नी लछम सिंह बुधवार सुबह ठंड से बचने के लिए अपने घर में अंगीठी से आग सेंक रही थी। इसी दौरान उसकी धोती पर आग लग गई। आग की चपेट में आने चंद्रा देवी बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत शामा के अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चंद्रा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चंद्रा देवी 80 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें