फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों और ग्रामीणों पर झपटा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जौलकांडे में दहशत मचाने वाले तेंदुए ने वन कर्मियों और ग्रामीणों पर हमले की कोशिश की। हमले पर आमादा तेंदुए को वन कर्मियों और ग्रामीणों ने लाठियां फटकार कर भगाया। इंसानी झुंड पर भी हमले की कोशिश से लोगों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम जौलकांडे गांव में वन कर्मी और ग्रामीण पिंजरा चेक कर वापस लौट रहे थे। तभी पेड़ों की आड़ में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने वन कर्मियों और ग्रामीणों के झुंड पर झपटने की कोशिश की। तेंदुए को देखकर वन कर्मियों और ग्रामीणों ने हो हल्ला किया और लाठियां फटकारी। इसके बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। बता दें कि जिले के अन्य क्षेत्रों की तरह ही जौलकांडे में भी तेंदुए का आतंक छाया है। तेंदुए लगातार ग्रामीण बस्ती की ओर रुख कर रहा है। अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। इसे देखते हुए वन विभाग ने गांव की सीमा पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें