बागेश्वर। 18 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 21 जुलाई को क्रमिक अनशन के साथ आंदोलन की शुरूआत होगी। शिक्षक मांगों को लेकर जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में गरजेंगे।
रविवार को राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में आंदोलन का एलान किया गया। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के अड़ियल रुख को देखते हुए आंदोलन का फैसला लेना पड़ा। शिक्षक खंड मुख्यालय के साथ ही जिला मुख्यालयों पर भी आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो आमरण किया जाएगा।
अध्यक्षता बीसी जोशी, संचालन संदीप जोशी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा, महामंत्री गोपाल सिंह मेहता, डॉ. शैलेंद्र धपोला, गोपाल पंत, देवेंद्र मेहता, मोहन साह, मोहन जोशी, महीपाल डसीला, गिरीश पांडे, आलोक पांडे, महीमन ऐठानी आदि थे।