फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनी पर नहीं चलती बसें, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कई इलाकों में सड़कें तो है लेकिन वहां बसें नहीं चलती हैं। लोग जीपों की महंगी यात्रा करने को मजबूर हैं। परेशान लोगाें ने क्षेत्र के लोगों ने केेमु, राज्य सड़क परिवहन से क्षेत्र में बसें चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बागेश्वर-भराड़ी, सोंग, कपकोट-शामा-तेजम, कपकोट-कर्मी, भानी-हरसिंग्याबगड़, भराड़ी-फरसाली-गुलेर, अनर्सा-कन्यालीकोट-जगथाना, असों-बैैड़ा, भयूं-गडेरा, बालीघाट-धरमघर, घिंघारूतोला-चमड़थल, शामा-लीती-गोगिना और बागेश्वर-गिरेछीना-सोमेश्वर समेत कई अन्य सड़कों का निर्माण हो चुका है लेकिन इन सड़कों पर केमु और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होता है।

क्षेत्र के लोगों को कई परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। लोगों जीप में सफर करतें हैं। कई बार सीट फुल होने के कारण जीप रुकती भी नहीं है जिससे उनके जरूरी काम नहीं हो पाते। जीप का महंगा किराया उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द ही बसों का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन


मांग करने वालों में मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, पूर्व प्रमुख रामगिरी गोस्वामी, ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, केदार सिंह कोरंगा, राम सिंह, प्रह्लाद मर्तोलिया, सृजन सामाजिक संस्था के सचिव जमन सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह रावत, नरेंद्र भौर्याल, धन सिंह भौर्याल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें