फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़वाकोट गांव में 20 दिन बाद लगा बिजली का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खिड़वाकोट गांव के लिए आया बिजली का ट्रांसफॉर्मर 20 दिन बाद जोड़ दिया गया है। बिजली आते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खिड़वाकोट के लिए आया ट्रांसफॉर्मर गत चार दिन से देवतोली के जंगल में लावारिस हालत में पड़ा था। ग्रामीणों के दर्द को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


खिड़वाकोट गांव में लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर गत 16 दिन पहले खराब हो गया था। यूपीसीएल ने चार दिन पहले ट्रांसफॉर्मर देवतोली के जंगल तक पहुंचा तो दिया लेकिन यहां से गांव दो किमी दूर होने के कारण लाइनमैन ने ग्रामीणों से ट्रांसफॉर्मर खुद ले जाने को कह दिया। जंगल में ट्रांसफॉर्मर के लावारिस हालत में पड़े होने के कारण अराजक तत्व उसमें से तेल निकालने और बुश को निकालने का प्रयास करने लगे थे। इधर ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि बिजलीकर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर रविवार को बदल दिया है जिससे अब आपूर्ति सुचारु हो गई है। ग्रामीण गोविंद बोरा आदि ने ईई के सहयोग के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें