फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुल रही कपकोट क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बालीघाट के समीप 33 केवीए की बिजली लाइन पर पेड़ गिरने के कारण ध्वस्त बिजली लाइन में बुधवार की रात को सुधार नहीं हो सका। इसके कारण लगभग 280 गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया जा सका। ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त लाइन को जोड़ने के लिए बुधवार की रात को प्रयास किए गए, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार की सुबह सवा 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

केबल लगी आग, पांच घंटे बिजली गुल
गरुड़ (बागेश्वर)। सब स्टेशन डंगोली की केबिल में बृहस्पतिवार को एकाएक आग लग गई। सब स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे लाइनमैन ने आग लगते ही स्टेशन की सप्लाई काट दी। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता जीएस रावत ने बताया कि देर शाम लाइन दुरुस्त कर सभी गांवों को बिजली की सप्लाई दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें