फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे हैं कांडा पड़ाव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय का कांडा पड़ाव क्षेत्र पानी की किल्लत से जूझ रहा है। स्वजल की ओर से 12 लाख रुपये में बनी पेयजल योजना में जरूरत के अनुसार पानी नहीं आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग भी परेशान है।
विज्ञापन


कांडा पड़ाव का हाल के वर्षों में तेजी से विस्तार हुआ है। आबादी के हिसाब से यहां पर पेयजल योजना नहीं बनी है। कुछ वर्ष पूर्व स्वजल से एक पेयजल योजना बनाई गई। बाद में योजना को ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया।

योजना का पानी नई बनाई गई टंकी के बजाय पुरानी टंकी में जाता है। टंकी के खराब हाल में होने से पानी स्टोर नहीं हो पाता है। इससे लगातार पानी की किल्लत बनी रहती है। गर्मियों में पेयजल संकट और अधिक गहरा जाता है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कांडा पड़ाव के लिए पानी की नई योजना बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें