बागेश्वर। कपकोट के हरसिंग्याबगढ़ गांव में मवेशियों के लिए चारा पत्ती काटने के दौरान एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।
जानकारी के मुताबिक नारायणी देवी बृहस्पतिवार शाम को पेड़ से चारा पत्ती काट रही थी। टहनी टूटने से वह कई फीट नीचे गिरकर घायल हो गई। डॉक्टरों के अनुसार नारायणी देवी के कमर में चोट आई है।