बागेश्वर। बागनाथ मंदिर परिसर में बिजली के कई पोल खतरा बने हुए हैं। बागनाथ मंदिर परिसर में एक पोल पूरी तरह से सड़ गल चुका है, जबकि बाणेश्वर मंदिर के प्रांगण का एक पोल तिरछा हो चुका है।
बागनाथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि यदि पोल नहीं हटाए गए तो कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि उत्तरायणी मेला शुरू होने वाला है।
इन स्थलों पर मेले के दौरान हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से शीघ्र खतरा बने बिजली के पोलों को बदलने की मांग की है।