फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के एटीएम से नकली नोट निकलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के एक एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकलने की सूचना से खलबली मची हुई है। हालांकि नकली होने की शिकायत पर इस नोट को बैंक ने वापस लेकर ग्राहक को दूसरा नोट दे दिया। नकली नोट एटीएम में कहां से आया यह एक पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन


बागेश्वर कोतवाली में मुंशी के पद पर कार्यरत नंदन जोशी ने 25 अक्तूबर को सेंट्रल बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। दो हजार रुपये के एक नोट में उन्हें शक होने पर उसे आसपास मौजूद लोगों और व्यापारियों को दिखाया। अधिकांश लोगों ने उसके नकली होने की बात कही।

नंदन जोशी ने बताया कि इसके बाद वह नोट लेकर बैंक मैनेजर के पास गए। बैंक मैनेजर ने नकली होने की शिकायत पर नोट बदलकर दूसरा नोट उन्हें दे दिया। एटीएम से नकली नोट निकलने की सूचना के बाद लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


लोग एटीएम से रुपये निकालने के बाद उनकी बारीकी से जांच कर रहे हैं। अधिकांश लोग एटीएम से रुपये निकालने में डर रहे हैं। इस संबंध में एसपी मुकेश चौहान ने बताया कि एटीएम से नकली नोट निकलने की कोई सूचना उनके पास नहीं है। यदि शिकायत मिली तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें