फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअरों ने खोलियागांव में खरीफ फसलों को खोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सुअरों ने खोलियागांव में आतंक मचा रखा है। सुअरों ने गांव की करीब 200 नाली भूमि में धान, मडुवा, और दाल की फसलों को बुरी तरह से खोद दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र देकर सुअरों को मारने और प्रभावित किसानों को क्षति का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान भावना उपाध्याय ने बताया कि गांव में सुअरों के झुंड शाम होते ही खेतों में घुस रहे हैं। सुअरों ने करीब 200 नाली में भूमि में बोई धान, मडुवा, भट, गहत की फसलों को बर्बाद कर दिया है। कई किसानों के पास अगले साल बोने के लिए बीज का एक दाना तक नहीं बचा है।

हांकने पर वह लोगों को काटने के लिए आ रहे हैं। सुअरों के भय से महिलाओं और बच्चों का अकेले में इधर-उधर जाना बंद हो गया है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें