बागेश्वर। नगर के अनेक हिस्सों में पेयजल का संकट बना हुआ है, वहीं उल्का मंदिर के पास पानी के मेन लाइन का पाइप फटने से वहां पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं पैदल चलने वालों की मुसीबत दोगुनी हो गई है। व्यापारियों और नागरिकों ने जल संस्थान से पाइप को शीघ्र ठीक करने को कहा है।
नगर के उल्का मंदिर के पास जल संस्थान की लाइन लंबे समय से खुली है। लोग जल संस्थान से लाइन को कई बार ढकने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह किसी अज्ञात वाहन का टायर पाइप के ऊपर चढ़ गया, पाइप क्रैक हो गया और पानी सड़क पर बहने लगा। सड़क पर पानी बहने सभी को परेशानी हो रही है। दिनभर जल संस्थान को पाइप की मरम्मत कराने की सुध नहीं आई। लोगों ने जल संस्थान से पाइप को ठीक कराने की मांग की है।