फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चार सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। बागेश्वर पोस्ट आफिस में डाक सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस मौके पर सभी डाक सेवकों ने नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न बंद कर शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को डाक सेवकों ने पोस्ट आफिस में धरना दिया। यहां आयोजित सभा में जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआइजीडीएसयू की ओर से दिए गए सुझावों के साथ लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य एव विभागीयकरण करने, ग्रामीण डाक सेवकों की पेंशन लागू करने और उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई। कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे डाक सेवकों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरना देने वालों में जय गिरी गोस्वामी, जगदीश सिंह, रघुवीर सिंह, हरीश सिंह, दलवीर सिंह, योगेंद्र प्रसाद, देवेंद्र तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें