बागेश्वर। लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केएस बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। जिला युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रकाश पांडे को जिला अध्यक्ष, सुरेश चंद्र को उपाध्यक्ष और मुकेश तिवारी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव बलवंत भोटिया, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र सिंह, फकीर राम, गिरीश पांडे आदि कार्यकर्ता थे।