फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदारों को शौचालय सुविधा नहीं देने पर 13 लोगाें को नोटिस

Sat, 23 Sep 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदारों को शौचालय की सुविधा नहीं देने पर शहर के 13 मकान मालिकों को तहसील प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब मिलने पर इन भवन स्वामियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर में कई मकान मालिकों ने बिहारी और नेपाली मजदूरों को किराए पर कमरे दिए हैं। इनमें से किसी के मकान में 50 से 60 तक किराएदार हैं, लेकिन इनके लिए शौचालय नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन


कुछ में शौचालय हैं भी तो केवल गिने चुने। ऐसे में यह किराएदार शौच के लिए सरयू या फिर गोमती नदी किनारे जाते हैं। यह किराएदार यही पर शौच से लेकर कपड़े धोने तक का कार्य भी करते हैं। इससे इन पवित्र नदियों में प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है खुले में शौच मुक्त अभियान (ओडीएफ) को भी पलीता लग रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी कई भवन मालिकों ने किराएदारों के लिए शौचालय नहीं बनाए।

अब प्रशासन ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम एसएस राणा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा चिह्नित किए गए 13 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। किराएदारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें