कपकोट। नरगढ़ा प्राइमरी स्कूल तैनात शिक्षक के अवकाश में जाने से विद्यालय कई दिनों से बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्कूल में सिर्फ आठ बच्चे हैं। एक शिक्षक तैनात है। जो छुट्टी पर चला गया है। इसकी वजह से स्कूल कई दिनों से बंद है।
शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूल से शिक्षक की तैनाती की है लेकिन वह बच्चों को जूनियर स्कूल में बुलाते हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो गई है। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
मांग करने वालों में ग्राम प्रधान नंदन सिंह खाती, हीरा सिंह, मोहिनी देवी, उमेद राठौर, जगदीश राठौर, तारा राठौर, प्रकाश राम आदि शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल से शिक्षक की व्यवस्था की गई है।
वहां पर दो शिक्षक हैं, शुक्रवार को एक शिक्षक के खंड कार्यालय में आने की वजह से अव्यवस्था हुई है, शनिवार से व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।