कपकोट में स्याल्दे बिखौती मेले के आयोजन को लेकर बैठक में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत कपकोट में लाटू देवता मंदिर व काशिल देव मंदिर में आगामी 15 अप्रैल से दो दिवसीय स्याल्दे बिखौती मेला शुरू होगा। मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए श्रद्धालुओं ने मंथन किया।
रविवार को हुई श्रद्धालुओं की बैठक में तय किया गया कि मेले को भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान लगने वाली दुकानें मंदिर परिसर से बाहर लगाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि सुबह से दोपहर तक मंदिर में पूजा तथा सायं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुख शांति की कामना को लेकर गोदान भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट व संचालन राम चंद्र जोशी ने किया। बैठक में प्रधान पूरन कपकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी, महिमन कपकोटी, दरबान सिंह कपकोटी, नंदन सिंह कपकोटी, नवीन उपाध्याय, हरीश कपकोटी, चंचल, मेहरबान, नारायण, नवीन कपकोटी आदि थे।