फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैड़ा-मझेड़ा-जारती सड़क का मुआवजा दिलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बैड़ा-मझेड़ा-जारती सड़क में पार्ट-टू का काम शुरू हो गया है लेकिन पीएमजीएसवाई ने प्रभावित किसानों को उनकी नाप भूमि का आज तक मुआवजा नहीं दिया है। ग्राम प्रधान शेखर जोशी और ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरू को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पीएमजीएसवाई ने बैड़ा-मझेड़ा-जारती सड़क का कटान काफी पहले कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कई बार भुगतान की मांग की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने कहा कि मुआवजे के जल्द भुगतान के लिए पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए जाएंगे। इधर पीएमजीएसवाई कपकोट के ईई पंकज कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में 104 काश्तकारों की भूमि प्रभावित हुई है। प्रभावितों का 107.86 लाख रुपये का मुआवजा तैयार कर शासन को भेजा रहा है। बजट अवमुुक्त होते ही प्रभावितों में वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें