फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर इंद्रमणि बड़ौनी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अगुवा स्व. इंद्रमणि बड़ौनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। राउमावि लेटी में आयोजित कार्यक्रम में स्व. बड़ौनी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भावना प्रथम, ईश्वर सिंह द्वितीय, विजय सिंह तृतीय रहे। एसएमसी अध्यक्ष कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विपिन जोशी ने स्व. बड़ौनी के संघर्षशील जीवन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य गठन में उनका बड़ा योगदान रहा है। वहां कमला टम्टा, ललित मोहन टम्टा, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, भगवती प्रसाद आगरी, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन


राउमावि बिलौना में भाषण, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने लोक नृत्य, चांचरी, झुमैला, चौफला आदि कार्यक्रम किए। वहां प्रधानाचार्य रघुवर दत्त जोशी, गोपाल सिंह मेहता, विक्रम सिंह रावत, राजेंद्र बसेड़ा, मोनिका, डौली जोशी, मंजू, रुचिका पांडे, कुसुमलता, मुकेश कुमार, कमलेश मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें