फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पार्किंग व घाटों का निर्माण जल्द करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने नगर में प्रस्तावित कार पार्किंग, घाटों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी विभाग निर्माण कार्य में तेजी लाएं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रेखीय विभाग, कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक में बृहस्पतिवार को डीएम ने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के साथ संबंधित विभाग की भी उतनी ही जिम्मेदारी होगी। रोडवेज बस अड्डे की प्रगति पर कार्यदायी संस्था पेयजल निगम निर्माण इकाई ने कहा कि कार्यदायी संस्था को धन अवमुक्त नहीं हो पाया है जिसकी वजह से निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है।

काफलीगैर, भराडी में बन रहे खाद्यान्न गोदामों की भी जानकारी पर बताया कि काफलीगैर खाद्यान्न गोदाम का कार्य दिसंबर अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा जबकि भराडी खाद्यान गोदाम के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बैठक में सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, डीएफओ आरके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें