फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों का तिलपात्र कर बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मां भगवती सेवा समिति के सहयोग और रामलीला कमेटी कपकोट की ओर से यहां आयोजित रामलीला मंचन के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की खुशी में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पंडित आनंद बल्लभ पांडे ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। कलाकारों का पूरे विधि विधान से तिलपात्र किया गया।
विज्ञापन


मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामलीला के कलाकारों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। वहां संरक्षक मोहन कपकोटी, त्रिलोक कपकोटी, राजू कपकोटी, दयाल चंद्र जोशी, प्रकाश कांडपाल, राम चंद्र जोशी, पूरन चंद्र पांडे दीवान मेहता, चंद्र सिंह कपकोटी, नरेंद्र, महिमन, नारायण कपकोटी, लीलाधर उपाध्याय, जगदीश आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें