फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी गिर सकती है तल्ला कत्यूर क्षेत्र की पटवारी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चौक बाजार स्थित तल्ला कत्यूर क्षेत्र की पटवारी चौकी का भवन इस कदर खस्ताहाल हो चुका है कि वह कभी भी गिर सकता है। चौकी में कार्यरत पटवारी, कानूनगो ने कई बार प्रशासन से चौकी की हालत सुधारने की मांग की मगर प्रशासन की नींद ही नहीं टूटती।
विज्ञापन


वर्ष 1960 में चौक बाजार में स्थापित तल्ला कत्यूर क्षेत्र की पटवारी चौकी को दुरुस्त करने की मांग विगत कई सालों से की जा रही है। जर्जर हो चुकी चौकी में वर्तमान में पटवारी, कानूनगो कार्यालय संचालित है। 38 गांवों की इस पटवारी चौकी पर क्षेत्र की 10 से 15 हजार की जनसंख्या आश्रित है। हर रोज 50 से 100 ग्रामीण अपने कार्य से पटवारी चौकी आते हैं। कार्यालय में कानूनगो, पटवारी सहित चार लोग कार्यरत हैं। पटवारी रमेश चंद्र बताते हैं कि चौकी में बैठने में डर लगता है। छत झुक चुकी है। बारिश का पानी अंदर आता है। दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट होने का खतरा है।

पटवारी चौकी की मरम्मत का प्रस्ताव शासन में लंबित है। लगभग 15 लाख का प्रस्ताव पूर्व में दिया जा चुका है। इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल भी चुकी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयाचंद्र टम्टा, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें