फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल छोड़ने वाली बालिकाओं का मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अपर मुख्य सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राधा रतूड़ी ने शिक्षा विभाग से स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने विभाग और प्रशासन को इन मामलों की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए। शासन को आशंका है कि स्कूल छोड़ने वाली बालिकाएं बाल विवाह समेत कई सामाजिक बुराईयों की शिकार हो सकती हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों से कहा कि बालिकाओं और अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। नंदा गौरा योजना की समीक्षा के दौरान डीएम, सीडीओ को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायकों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने को कहा। अपर मुख्य सचिव ने पीएम मातृ वंदन योजना के तहत एक भी लाभार्थी न छोड़ने की हिदायत भी दी।

कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा पर डीएम ने बताया कि जिले में पोषण अभियान के तहत कई कार्यक्रम चल रहे हैं। 26 सितंबर को बागेश्वर के नुमाईशखेत स्वराज भवन में संगोष्ठी और प्रर्दशनी का आयोजन किया जा रहा है। वहां डीडीओ केएन तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें