फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मतदान केंद्रों की टपक रही छत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 23 मतदान केंद्रों की छत टपक रही है। अधिकांश केंद्रों के भवन क्षतिग्रस्त है और दुर्घटना की आशंका बनी है। कई केंद्रों में बिजली तक की सुविधा नहीं है। इन हालातों के बीच केंद्रों पर जोखिम बना हुआ है। यहां मतदान कराना खतरे से खाली नहीं है। मतदेय केंद्रों के भौतिक सत्यापन में बदहाली की यह तस्वीर सामने आई है। डीएम ने सीईओ को जल्द मरम्मत के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने बागेश्वर और कपकोट विधान सभा में मतदेय केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया है। सत्यापन के लिए 21 जून से लेकर 31 जुलाई तक सर्वे किया गया। इस सर्वे में मतदान केंद्रों की बदहाली सामने आई। पाया गया कि जिले के दो विस क्षेत्रों में 23 मतदान केंद्र बदहाल हैं। इनमें से बागेश्वर में 12 जबकि कपकोट में 11 केंद्र हैं। इन केंद्रों की छत टपक रही है। भवन की छत, दीवार, दरवाजेे, खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं। भवन में बिजली नहीं है। मतदान केंद्रों की बदहाली सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जल्द मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

नए मतदान केंद्र बनाने की कवायद तेज
जिले की विधान सभाओं में नए मतदान केंद्र बनाने की कवायद तेज हो गई है। दो विधान सभाओं में 19 नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। इस पर अमल हुआ तो जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 368 हो जाएगी। आयोग ने तीन दिन के भीतर प्रस्ताव पर आख्या मांगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने निर्वाचन अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में नए मतदान केंद्रों की संभावना पर चर्चा की। डीएम ने नए स्थलों के प्रस्तावों पर आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक एसडीएम से तीन दिन में रिर्पोट देने को कहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सुझाव भी दिए। कपकोट विधायक बलवंत भौर्याल ने नए स्थल की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी, कपकोट रवींद्र सिंह, गरुड़ सुंदर सिंह समेत कई अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें