फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरी गांव में तेंदुए ने बैल और बकरियां मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के शेरी ग्राम पंचायत में तेंदुुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने दो पशुपालकों के एक बैल और दो बकरियों को मार डाला। तेंदुए के भय से जहां महिलाओं का अकेले में जंगल जाना मुश्किल हो गया है वहीं बच्चे भी अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


तेंदुए ने रविवार को आनंद सिंह धामी के एक बैल को मौत के घाट उतार दिया। गोपाल सिंह और गोविंद सिंह की एक-एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ गांव में दोपहर चार बजे बेखौफ घूमता हुआ दिखाई दिया। इससे वहा दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान चनर राम, कमल भौर्याल ने वन विभाग से प्रभावित पशु पालकों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें