बागेश्वर। विकास खंड गरुड़ में कई सालों से प्रस्तावित द्यौरड़ा-रतौड़ा लिंक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विकास खंड में गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग से द्यौरड़ा-रतौड़ा लिंक रोड प्रस्तावित है लेकिन सालों बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने केवल मार्ग का सर्वे ही किया है। इधर, ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग बुलंद कर रहे हैं। सड़क न होने से उन्हें आवागमन के लिए कई किमी दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क के लिए सड़क पर उतरने का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की है। वहां खीमानंद जोशी, बीबी जोशी, रमेश चंद्र, हरीश चंद्र, मनोहर कुमार, लीलाधर, जानकी जोशी, गीता देवी, लक्ष्मी पंत आदि थे।