फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय चालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अपनी लंबित मांगों को लेेकर राजकीय वाहन चालकों ने शनिवार को भी बाजुओं पर काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन किया। गुस्साए चालकों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सभा में उन्होंने मांगेें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। शनिवार सुबह चालक विकास भवन प्रांगण में जमा हुए और वहां अपनी मांगों के समर्थन जमकर नारेेबाजी की। सभा में केदार बिष्ट ने कहा कि 24वें ग्रेड पे दिलाने, चालकों की भर्ती शुरू करने, उपनल से तैनात चालकों को नियमित करने, सरकारी महकमों में सरकारी वाहन दिलाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। इन मांगों को लेकर कई बार मांग कर दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि 11 जून तक काला फीता बांधकर काम किया जाएगा। इस पर भी काम नहीं बना तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष नंदन सिंह दोसाद के नेतृत्व में मंत्री महेश तिवारी ने संचालन किया। वहां जगदीश चंद्र, राजेंद्र सिंह, मनोज बोरा, हीरा गिरी, महेश तिवारी, आनंद सिंह, हरीश चंद्र, किशन लोबियाल, केदार सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें