बागेश्वर। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण निर्धारित किया गया है। इच्छुुक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने इच्छुक जोशी ने छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र की हार्डकॉपी महाविद्यालय के कार्यालय में 30 जून तक जमा तक करने को कहा है। इस तिथि के बाद प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं से प्रवेश, विषयों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय से संपर्क करने को कहा है।