फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलकानी में बांज का पेड़ उखड़ने से मंदिर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
मंदिर पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शनिवार सुबह नगर के सिलकानी मोहल्ले में अचानक बांज का एक बड़ा पेड़ उखड़ गया। इससे छुरमल देवता का प्राचीन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में यहां से पुल बाजार की ओर जा रहे लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नगर के शिवालय वार्ड के सिलकानी स्थित छुरमल मंदिर के अहाते खड़ा बांज का बड़ा पेड़ उखड़कर छुरमल मंदिर पर गिर गया। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। यहां से होकर मोहल्ले के राम चंद्र जोशी, गंगा देवी पुल बाजार की ओर से जा रहे थे। देवयोग से वे बाल-बाल बच गए। टैक्सी चालक पूरन चंद्र जोशी, राम चंद्र जोशी, भुवन जोशी, चंद्रशेखर जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, गोविंद नारायण जोशी, सभासद गिरीश जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, पूरन, दिनेश जोशी ने प्रशासन से मंदिर का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने की मांग की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें