फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ में 20.50, कपकोट में 12.50 एमएम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कपकोट में ओले भी गिरे। देर शाम तक बारिश का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में लगातार तीसरे दिन भी शाम को मौसम के मिजाज में तब्दीली आई। सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली रही। शाम को पांच बजे अचानक आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाएं चली। इसके साथ ही कई हिस्सों में बारिश शुरू हुई। कपकोट में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। पिछले तीन दिनों से शाम के समय हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आने से उमस से राहत मिली। बुधवार को हुई बारिश से वातावरण में छाई धुंध के भी छंटने के आसार हैं। ब्यूरो

गरुड़ में 20.50, कपकोट में 12.50 एमएम बारिश
बागेश्वर। मंगलवार शाम जिले में मूसलाधार बारिश हुई। गरुड़ में 20.50 एमएम, कपकोट में 12.50 एमएम, बागेश्वर में 7.50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। गरुड़ और कपकोट में अधिक बारिश होने से सरयू, गोमती नदियों का जल स्तर सामान्य से बढ़ गया है। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद वातावरण में छाई धुंध में भी हल्की कमी नजर आई। बारिश से सिंचाई नहरों के बंद होने से सूूखने की कगार पर पहुंच गई धान की नर्सरियों को भी नया जीवन मिला है। इससे किसान भी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि अंधड़ के कारण आम सहित अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। इधर बुधवार को मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन



बारिश से कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग सहित दो सड़कें बंद
बागेश्वर। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से मलबा आने के कारण कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग सहित दो सड़कें बंद हो गई। कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर और कपकोट-कर्मी सड़कों में मलबा आने से दोनों मोटर मार्गों में वाहनों का संचालन ठप हो गया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सूचना के बाद पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें