फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं को सिखाए जाएंगे पठन-पाठन के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय संस्थान द्वारा संचालित द्विवार्षिक डीएलएड पाठ्यक्रम के अंतर्गत विमोजो राइंका बागेश्वर में रविवार से 12 दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हो गई है। शुभारंभ समन्वयक प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में डीएलएड प्रशिक्षुओं को पाठ्य योजना निर्माण, शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से पठन-पाठन संबंधी गतिविधियों को सिखाया जाएगा। संदर्भदाता डॉ. केएन कांडपाल ने फाइव ई आधारित पाठ योजना तैयार करने को लेकर इंगेज, एक्सप्लोर, एक्सप्लेन, इलैबोरेट, इवैल्यूशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षण कौशल विकास में उपयोगी साबित होगी। वहां पर संदर्भदाता राजीव निगम, अध्ययन केंद्र के सह समन्वयक दीप चंद्र जोशी, प्रशांत पांडेय, जगदीश जोशी, दीप जोशी, गीता तिवाड़ी, शोभा खेतवाल, भावना मिश्रा, जया खेतवाल, कंचना जोशी, धीरेंद्र कुमार पाठक, किरन कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें