बागेश्वर। जिले को आपूर्ति करने वाली 33 केवी की सोमेश्वर, काफलीगैर की लाइनों में बुधवार शाम बारिश के दौरान फाल्ट आ गया। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहा। बृहस्पतिवार को 18 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।
बुधवार शाम से दोनों ग्रिडों से आपूर्ति बंद होे गई। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली गुल रहने से डेयरी, शीतल पेय आदि का काम करने वाले व्यापारियों के साथ ही अन्य व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह दोनों लाइनों में फाल्ट ढूंढकर लाइनों को दुरुस्त किया गया। दिन में 12 बजे सोमेश्वर से आने वाली लाइन से आपूर्ति बहाल हो सकी, जबकि काफलीगैर क्षेत्र में आए फाल्ट को देर शाम तक ठीक करने का काम जारी था। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से ध्वस्त हुई बागेश्वर, काफलीगैर, कांडा, कपकोट की लाइनों को दुरुस्त करने का काम भी जारी है। जल्दी लाइनों का सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।