बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने धपोली-जेठाइ मोटर मार्ग का निरीक्षण कर पीएमजीएसवाई के ईई को सड़क किनारे पैरापिट निर्माण के साथ नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कांडा में मनरेगा के तहत निर्मित मुख्य मार्ग से तहसील परिसर तक लिंक मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग की चौड़ाई कम होने पर उन्होंने इसे बढ़ाने, मोड़ कटान के निर्देश वीडीओ को दिए। इसके बाद उन्होंने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 35 लाख की लागत से सिसोला गांव के लिए बन रही एक किमी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर मार्ग के निर्माण की लागत, अधूरे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
36.26 लाख की लागत से निर्माणाधीन थाला सोलर पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। वितरण लाइन को संयोजित कर लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिकारियों को पेयजल योजना के कार्य पूरा करने को कहा। निरीक्षण में डीडीओ केएन तिवारी, जलनिगम के ईई सीपीएस गंगवार मौजूद थे।