फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर व कपकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही के कारण आम जनता और व्यापारी वर्ग परेशान है। ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत से यह बात साबित हो गई है। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, सुनीता टम्टा, बालकृष्ण, इंद्र सिंह, दलीप सिंह, दीपक खेतवाल, सुरेश लाल, गोविंद कठायत आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन


कपकोट में भी कांग्रेस कमेटी और व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा करने के बाद सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष तारा कपकोटी, महामंत्री हेम कपकोटी, उत्तराखंड प्रदेश व्यापार संघ के महामंत्री गोपादत्त जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, गोविंद बिष्ट, दीपक गढ़िया,महेश गढ़िया, मदन मोहन, कुंवर कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, कुंदन लाल, बबलू उपाध्याय, मुन्ना कपकोटी, मनोज बघरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें