फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित 62 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोगिना में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत लीती, कापड़ी, रातिरकेटी, मल्खाडुंगर्चा, कीमू, शामा, गोगिना के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गईं। शिविर में विद्युत, पीएमजीएसवाई, पेयजल, स्वास्थ्य और आवास से संबंधित कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन


पहली बार क्षेत्र में पहुंची डीएम रंजना राजगुरु का क्षेत्रीय जनता ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। डीएम ने स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, बाल विकास, आंगनबाड़ी सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के ईई को जिला योजना में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि गरीब बच्चों के लिए भविष्य में जनपद स्तर पर आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की बात कही।

बहुउद्देशीय शिविर में विद्युत, पीएमजीएसवाई, पेयजल, स्वास्थ्य और आवास से संबंधित कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का निस्तारण डीएम ने मौके पर ही किया। शेष शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन योजनाओं के 35 आवेदन पत्र भरवाए। कृषि विभाग ने 35 लोगों को कृषि यंत्र, उद्यान विभाग ने 50 लोगों को बीज वितरण किया, जबकि पशु पालन विभाग ने 32 पशु पालकों को पशुओं की बीमारी के उपचार के लिए दवा बांटी। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 80 परिवार रजिस्टर की नकल निर्गत की गई। चिकित्सा विभाग ने 10 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए। 108 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन


रातिरकेटी के ग्राम प्रधान ने शौचालयों का पुनर्निर्माण, विद्यालय में फर्नीचर, कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर डीएम ने विद्यालय में कंप्यूटर और फर्नीचर देने की सहमति दी, जबकि विधायक ने चार शौचालयों के पुनर्निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। शिविर में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम आरएस बिष्ट सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें