बागेश्वर। नगर के दुग बाजार वार्ड में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास हाइटेक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल और अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने इसका उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस शौचालय के बनने से व्यापारियों, बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी। शौचालय के निर्माण से खुले में शौच की समस्या भी नहीं रहेगी।
अध्यक्ष ने बताया कि दुग बाजार वार्ड में इस हाइटेक शौचालय का निर्माण अवस्थापना मद से 5.56 लाख की लागत से किया गया है। इस दौरान वार्ड के सभासद पुनीत साह सहित अन्य पालिका कर्मी थे।