फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु और ऊषा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा के बच्चों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। विभिन्न खेलों में अव्वल रहकर हिमांशु कपकोटी और ऊषा दानू ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरीश बिष्ट और प्रबंधन समिति के सदस्य बीडी पांडे ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में हिमांशु कपकोटी, सुनील बड़ती और तनुज कपकोटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ऊषा दानू, ममता कोरंगा और दीक्षा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसी तरह एक हजार मीटर दौड़ में तनुज, रोहित गढ़िया और करम दानू जबकि बालिका वर्ग में कविता दानू, तनुजा और माया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

200 मीटर की सब जूनियर वर्ग की दौड़ में योगेश बघरी प्रथम, प्रिंस दानू द्वितीय, दिव्यांशु व योगेश तृतीय रहे। सब जूनियर साइकिल दौड़ में सुजल दानू प्रथम, कुणाल पांडे द्वितीय और मनोज तृतीय, खो-खो सब जूनियर में भरत मटियम अरावती हाउस प्रथम, हिमाद्री हाउस द्वितीय और शिवालिक तृतीय, कबड्ी सीनियर वर्ग में हिमाद्री और अरषती हाउस प्रथम रहा।
विज्ञापन


यहां निडिल और थ्रैट प्रतियोगिता समेत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की जलेबी दौड़ के अलावा कैटर पीलर दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट, विमला बिष्ट, वंदना, पूजा, तारा, शोभा, रेखा और टीएस सोरागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें