बागेश्वर। राजकीय प्राइमरी स्कूल नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने कविता पाठ, कुमाऊंनी वंदना, लोक और छोलिया नृत्य पेश कर लोगों की खूब तालियां बटोरी।
जीएसआई लखनऊ में कार्यरत सुरभि प्रसाद कालाकोटी और दीपा कालाकोटी ने अपने दादा पंडित उत्तम सिंह कालाकोटी की स्मृति में बच्चों को ट्रैक सूट भेंट किए।
इस दौरान प्रधानाध्यापिका देवकी खेतवाल, सीआरसी समन्वयक जगदीश पांडे, ग्राम प्रधान सुंदर रौतेला, डॉ. नंदन कालाकोटी, रमेश कालाकोटी, चंचल रौतेला, हयात सिंह, गणेश राम, बबीता रौतेला, देवकी खेतवाल, प्रताप राम, जानकी रावत, प्रेमा कालाकोटी, दीवान गिरि आदि थे।