फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु की माताओं को भेंट किए बेबी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बीएस रावत ने अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं की माता को बेबी किट भेंट किए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रावत ने बताया कि अस्पताल में जो बच्चे ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता अभियान के तहत 15 अक्तूबर तक जन्म लेंगे, उनके लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से बेबी किट उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


इस किट में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने और अन्य सामग्री है। वहां आशा कार्यक्रम के ब्लॉक प्रबंधक मनोज कोरंगा, जिला समन्वयक भुवन जोशी, प्रतिमा जोशी, रवि कुमार, हरिओम उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें