फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान की निगरानी को नोडल अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एक अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीएम रंजना ने जिले के 14 क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ एसएसएस पांगती ने बताया कि नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा विशिष्ट स्थानों का चयन कर निर्धारित तिथि को स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाना है। कलक्ट्रेट, विकास भवन, नदी मार्ग, कार्यालय परिसर, चंडिका मंदिर सहित शहर के सभी स्थानों में व्यापक सफाई अभियान चलेगा।

सफाई अभियान की निगरानी अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल अधिकारी करेंगे। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों को एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन


चयनित क्षेत्रों में सफाई के दौरान फोटोग्राफी कर डीडीओ को भेजनी होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें