अष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने महागौरी की पूजा की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में चुनरी, फल चढ़ाए। नगर के चंडिका मंदिर, उल्का मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लग गया।
उधर, कपकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत कपकोट के देवी ग्वल, ऐठाण के हरज्यू, असौं के गोलू मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। उधर, कांडा पड़ाव के कालिका माता और सनगाड़ के श्री श्री 1008 नौलिंग देवता के मंदिरों में पूजा-अर्चना शाम तक चलती रही।