फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूराफाट क्षेत्र के कई स्कूलों में पानी और शौचालय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। धूराफाट क्षेत्र के कई स्कूलों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। तीन किमी दूर से पानी ढोकर मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है। धूराफाट एकता एवं जागरूकता मंच ने डीएम से विद्यालयों में पेयजल और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष हरीश रावत की ओर से डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि धूराफाट क्षेत्र में 16 राजकीय प्राथमिक स्कूल, चार मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूल और तीन जूनियर स्कूल चल रहे हैं। इनमें से प्राथमिक स्कूल घटगाड़, जूनियर स्कूल महरगांव में पानी नहीं होने से भोजन माताएं तीन किमी दूर से पानी ढोकर भोजन तैयार करने को विवश हैं।

असौं नवीन प्राथमिक स्कूल और तरमोली प्राथमिक स्कूल में भी पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल चनबौड़ी में बिजली नहीं है। मंच के अध्यक्ष ने कहा है कि स्कूलों में पानी और शौचालय नहीं होने से छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने डीएम से सभी स्कूूलों में पेयजल, विद्युत और शौचालय की सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें