फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। कपकोट बाजार में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुुसार रविवार को दिन में खुशाल सिंह की एक युवक के साथ पुल बाजार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान युवक ने चाकू निकालकर खुशाल सिंह पर हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान चाकू खुशाल सिंह के हाथ में लग गया। इसके बाद हमलावर युवक मौके से भाग गया। घायल युवक का सीएचसी कपकोट में उपचार चल रहा है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घायल खुशाल सिंह शराब की दुकान में सेल्समैन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें