फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरमूल से पवित्र जल लाने के लिए श्रद्घालुओं का दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरमूल को पांचवां धाम घोषित करने की मांग को लेकर बागनाथ से सरमूल तक पैदल यात्रा शुरू हो गई है। सोमवार को बागनाथ मंदिर से यात्रा दल में शामिल श्रद्धालुओं ने सरमूल को प्रस्थान किया। यात्रा दल में शामिल श्रद्धालु सरमूल से पवित्र जल लाकर बागनाथ मंदिर में चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सरमूल के लिए पैदल यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर महिलाएं और अन्य श्रद्धालुओं ने यात्रा दल में शामिल साधु-संतों का स्वागत किया। इसके बाद महंत देवानंद दास और दयाल सिंह कुमल्टा के नेतृत्व में सरमूल यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में शामिल लोगों का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया। दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि यात्रा के दौरान गांव-गांव में लोगों को सरमूल और सरयू के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर भगवत सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान झूनी मानमती देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौंर्याल, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, मोहन सिंह कोरंगा, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, हरीश साही,प्रकाश साही, पप्पू रावत, मानुली टाकुली, धर्म सिंह टाकुली, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट चम्पा देवी, दीपेंद्र भट्ट एवं बागनाथ अखाड़े के एक दर्जन से अधिक साधु- संत उपस्थित थे। दल में शामिल श्रद्धालु सरयू, सौधारा और भद्रतुंगा से होते हुए यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें