छत्तीसगढ़ के विलासपुर में 22 से 26 नवंबर तक होने वाली 63वीं राष्ट्रीय विद्यालयी च्वाइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। टीम कोच एवं राइंका गुलेर के व्यायाम शिक्षक सुनील मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर 14 एवं अंडर 17 वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के कुल 36 बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे।
इनमें राइंका गुलेर से चांदनी भंडारी, मंजू भंडारी, हिमानी, बबीता, इंटर कॉलेज सामा से चारु सिंह कोरंगा, लक्ष्मण सिंह, जनता इंटर कॉलेज फरसाली से गणेश सिंह, दिनेश गिरी, कमलेश गोस्वामी, इंटर कॉलेज कपकोट से हिमांशु कुमार, सोनी उपाध्याय और योगिता तिरुवा शामिल हैं।
टीम के साथ डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, कोच ममता बिष्ट, लोकेश पांडेय, संजय वर्मा भी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों को कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, बसंत बिष्ट, सुंदर कोरंगा, गोपाल सिंह, पूजा, तुलसी, चंचल सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।