फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले के 12 स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कायाकल्प कार्यक्रम के मानकों पर खरे उतरे 12 स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवाॅर्ड के लिए चयनित किया गया है। जिला अस्पताल को ईको फ्रेंडली सराहना पुरस्कार के तहत तीन लाख रुपये, पीएचसी छानी को सर्वोत्तम पीएचसी के तहत दो लाख रुपये और आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौंरा को सर्वोत्तम आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत एक लाख रुपये के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा जिले के नौ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी विभिन्न मानकों में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाने और बढ़ावा देने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 2017 से कायाकल्प पुरस्कार योजना शुरू की गई। योजना का उद्देश्य स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण से संबंधित कार्यों का मूल्यांकन करना, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और सफाई के मानक प्रोटाकॉल का पालन करने में अनुकरणीय प्रदर्शन दिखाने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को प्रोत्साहित और मान्यता देना, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की स्वच्छता में सुधार लाकर सकारात्मक स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करना है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने पुरस्कार पाने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की सराहना की। बाकी केंद्रों से भी उत्कृष्ट कार्य कर इसी तरह जिले का मान बढ़ाने को कहा।

इन मापदंडों को पूरा करने पर मिलता है पुरस्कार
बागेश्वर। कायाकल्प के तहत छह मापदंडों में पुरस्कार दिए जाते हैं। कायाकल्प के आंतरिक मूल्यांकन में प्रत्येक तिमाही के आधार पर ईकाई की ओर से स्वयं के स्तर से किया जाता है। 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर दूसरे चरण का मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें ब्लॉक स्तर की टीम निर्धारित प्रारूप में दूसरे ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन करती है। तीन बाह्य और सात सहकर्मी मूल्यांकन के बाद 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय टीम की ओर से मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य केंद्र को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।
विज्ञापन


..........इनसेट
जिले से पुरस्कार के लिए अन्य चयनित स्वास्थ्य केंद्र

केंद्र का नाम- पुरस्कार का प्रकार- पुरस्कार की धनराशि

सीएचसी कांडा- ईको फ्रेंडली - एक लाख रुपये

पीएचसी कंधार- सराहना पुरस्कार- 50 हजार रुपये
पीएचसी घेटी- सराहना पुरस्कार- 50 हजार रुपये

पीएचसी बनलेख-सराहना पुरस्कार- 50 हजार रुपये

पीएचसी काफलीगैर- सराहना पुरस्कार- 50 हजार रुपये

आयुष्मान आरोग्य मंदिर भटोली- पहली उपविजेता- 50 हजार रुपये
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पंद्रहपाली-दूसरी उपविजेता- 35 हजार रुपये

आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवलचौंरा- सांत्वना पुरस्कार- 25 हजार रुपये

आयुष्मान आरोग्य मंदिर फटगली - सांत्वना पुरस्कार- 25 हजार रुपये



एएएम चौंरा और पीएचसी कंधार का लगातार तीसरी बार पुरस्कार के लिए चयन
बागेश्वर। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौंरा और पीएचसी कंधार का कायाकल्प अवॉर्ड में लगातार तीसरी बार चयन हुआ है। एएएम चौंरा को इससे पहले तीन बार सर्वोत्तम एएएम का पुरस्कार मिल चुका है। विभाग ने इसका श्रेय वहां तैनात सीएचओ प्रियंका बुढ़लाकोटी के प्रयासों को दिया है। पीएचसी कंधार को भी अब तक तीन बार सर्वोत्तम पीएचसी का पुरस्कार मिल चुका है। इस बार केंद्र को सराहना पुरस्कार के लिए चयनित किया है। विभाग ने इसका श्रेय केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. कुलदीप और वरिष्ठ फाॅर्मेसी अधिकारी बीजी गोस्वामी को दिया है।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें