ऑपरेशन स्माइल के तहत बागेश्वर जिले की पुलिस टीम ने विभिन्न शहरों में जाकर अलग-अलग स्थानों के आठ बच्चों को बरामद किया। इन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। पिछले महीने एसपी के निर्देश पर स्माइल टीम ने गहन छानबीन और पूछताछ की।
एक माह के भीतर बरामद किए गए इन बच्चों में मन्यूड़ा बैजनाथ बागेश्वर निवासी सुमन पुत्र बद्री प्रसाद, होराली, कपकोट निवासी सुंदर पुत्र जोरा सिंह, चचई कपकोट निवासी शेखर पुत्र दयाल चंद्र जोशी, नूरी मस्जिद हल्द्वानी निवासी शागीर पुत्र शकील, ऊधम सिंह नगर निवासी आकाश पुत्र भजन लाल, सिविल लाइन रुद्रपुर निवासी रोहित पुत्र रघुवीर, राजा कालोनी रुद्रपुर निवासी शनि रस्तोगी पुत्र राम सेवक, शिवपुरी बरेली निवासी विपिन पुत्र मनेंद्र बाबू, खजुरिया रामपुर निवासी अजय लाल पुत्र भजन लाल, शेरागढ़ (बरेली) निवासी बीरू पुत्र बाबू राम, राजा कालोनी रुद्रपुर निवासी अमित पुत्र घनश्याम शामिल हैं।