फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में सड़क बस नाम की, गांव से बने तो काम की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सोमवार को सुंदिल के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सुंदिल से जुनायल तक सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क गांव के तकरीबन 1.5 किमी ऊपर जंगल में बनाई जा रही है। इससे गांव के एक भी परिवार को लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि सड़क को गांव के बीच प्राइमरी स्कूल के पास से बनाया जाए।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों को सड़क का फायदा होगा। आरोप लगाया कि इस बाबत जनता दरबार में भी गुहार लगाई। सड़क बनाने का बहिष्कार भी किया गया। अब दोबारा से जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। चेतावनी दी कि यदि सड़क गांव से नहीं बनाई गई तो उग्र आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में कमला देवी, संजय, रवींद्र सिंह, दुर्गा देवी, भागीरथी देवी, जानकी पपोला, लछम सिंह, भूपाल सिंह, राम सिंह, उमेद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें